लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: काशी के मनोचिकित्सक डा० मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा (वाराणसी ब्यूरो)

वाराणसी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर, गोरखपुर द्वारा वाराणसी के वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक एवं समाजसेवी डा० मनोज कुमार तिवारी को उनके द्वारा समाज में किया जा रहे उत्कृष्ट सेवा कार्यों हेतु स्मृति चिन्ह एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। विदित हो डा०मनोज तिवारी विगत 25 वर्षों से अधिक समय से समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु सतत रूप से प्रयासरत है, इस क्रम में उन्होंने पुस्तक लेखन के साथ-साथ विभिन्न स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं एवं समाचार पत्र में 75 से अधिक लेखों का प्रकाशन किया है। डा० तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरफ, दिव्यांगजनों, बंदीजनों, गरीब बच्चों व महिलाओं, विद्यार्थी वर्ग तथा अन्य लोगों के लिए सतत रूप से मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का निशुल्क आयोजन किया जाता है। डा० तिवारी द्वारा परामर्श के माध्यम से न केवल लाखों लोगों का तनाव प्रबंधन किया है बल्कि उन्होंने सैकड़ों लोगों को आत्महत्या करने से बचाया है। पहले भी कई संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर डा० मनोज तिवारी ने कहा कि हम सभी का समाज के प्रति उत्तरदायित्व है कि सामाजिक उत्थान में हम अपना योगदान दें तभी समाज एवं राष्ट्र विकसित हो सकेगा। इस अवसर पर डा०सौरभ सिंह, डा०प्रियंका वर्मा, डा०.पूजा शुक्ला, डा०रत्नाकर शुक्ला, डा० मनोरमा सिंह, डा०देवीना वाचस्पति, डा० अश्वनी राय, डा० उपकार किशोरअग्रहरी, डा० हरिशरण,डा०अमरेंद्र मोहन मिश्रा व बडी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
इस अवसर पर डा० तिवारी को डा० मुकेश श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिंह, पवन कुशवाहा, संजय भगत, आशुतोष सिंह, प्रिंस कुमार मिश्रा, गौरव पांडेय, शिवम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाइयां दी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment