म्योरपुर/राजाराम
सोनभद्र। स्थानिय म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने कानून व्यवस्था को सही बनाए रखने और भय मुक्त माहौल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को शाम को फ्लैग मार्च निकाला इस दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारियों को सुझाव देते हुए कहा कि सड़क पर सामान निकाल कर ना रखें और ना ही नियम को तोड़े अगर नियम का उल्लंघन किया तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जिसका जिम्मेदार आप लोग खुद होंगे वहीं थाना प्रभारी ने आवारा, गर्दी करते लोगों से पूछताछ की और सुझाव दिया। कहा कि बाजार के व्यापारियों ने आगे रखे सामान को हटा ले। तथा बाजार में ठेला, वाहनों को भी सुझाव दिया । रोड पर वाहन खड़ा करने वाले लोगों को दोबारा ऐसा न करने की सुझाव दिया। नहीं मानेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।











