म्योरपुर /राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र के माने जाने बीएसपी कार्यकर्ता को बहुजन समाज पार्टी का विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हैं। वही बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यसभा व लोकसभा सांसद सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशन पर के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार कुशवाहा द्वारा पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखने वाले एवं बा स पा के विभिन्न पदों पर रहने बाबूराम प्रजापति को दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया जहां कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवसाय दुध्दी, पूर्व महासचिव राजू गुप्ता, रमेश प्रजापति, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मिठन प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, विधानसभा महासचिव रंजीत जैसवाल पूर्व विधानसभा सचिव मोहनलाल पनिका, कमलेश गौतम, सिकंदर भारती, पूर्व सेक्टर अध्यक्ष राम सजीवन प्रजापति, मनोज कुमार, रमेश गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, रामबाबू खरवार, जय कुमार प्रजापति, आदि लोगों ने खुशी जाहि की है।












