लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, रक्षाबंधन के साथ सावन माह का भी हुआ समापन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

राखी बांधकर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, रक्षाबंधन के साथ सावन माह का हुआ समापन

सोनभद्र। जिले भर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। कई स्थानों पर बहनों को भाइयों के घर पहुंचने के लिए यात्रा करते हुए भी देखा गया।
पूरे जिले में पर्व को लेकर घर-घर उत्सव जैसा माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और परिवार के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

रक्षाबंधन पर्व के साथ ही सावन माह का भी विधिवत समापन हो गया। सावन के पूरे महीने भगवान शिव की आराधना के बाद श्रद्धालुओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर भी पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment