लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र के चोपन वासियों को बड़ी सौगात: रेलवे ने शुरू किया अंडरपास का निर्माण, अब फाटक के जाम से मिलेगी मुक्तिनगर वासियों में खुशियों की लहर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन/चोपन

चोपन (सोनभद्र)। चोपन रेलवे स्टेशन के समीप लगने वाले भीषण जाम और रेलवे फाटक की समस्या अब जल्द ही इतिहास बनने वाली है। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ रेलवे ने अब अंडरपास के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इस निर्माण के पूरा होने से स्थानीय जनता को घंटों फाटक बंद रहने की समस्या से निजात मिलेगी।


जाम की समस्या का स्थायी समाधान
चोपन एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहाँ से कोयला लदी मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का निरंतर आवागमन होता है। इस कारण यहाँ का मुख्य रेलवे फाटक दिन में कई बार और लंबे समय के लिए बंद रहता था। एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को राहत: फाटक बंद होने से अक्सर एंबुलेंस और स्कूली बसें फंसी रहती थीं। अंडरपास बनने से यातायात बिना रुके जारी रहेगा। चोपन बाजार और मुख्य सड़क के बीच सम्पर्क बेहतर होने से स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ होगा।
अंडरपास निर्माण की मुख्य विशेषताएं। आधुनिक तकनीक अंडरपास का उपयोग करेगा, जिससे रेल यातायात को बाधित किए बिना अंडरपास के कंक्रीट ब्लॉक जमीन के नीचे डाले जा सकें।


पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए विशेष सुविधा: अंडरपास के डिजाइन में इस बात का ध्यान रखा गया है कि पैदल चलने वालों और छोटे वाहनों को सुगम रास्ता मिले। अक्सर अंडरपास में जलभराव की समस्या होती है जिसे देखते हुए पानी का निकास की व्यवस्था बनाई जाएगी चोपन कालोनी और गॉव आने जाने वालों लोगो मे खुशी ब्याप्त है

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment