लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

श्री कृष्ण के छठी पर भजनों से गूंजा श्रीराम चौक के साथ बीजपुर नगरी, भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/बीजपुर

बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर बाजार स्थित श्रीराम चौक बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आया। श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव के अवसर पर यहां भव्य भंडारे एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं बाजार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और महाप्रसाद ग्रहण किया।

क्षेत्र के संभ्रांतजनों एवं व्यवसायियों के सामूहिक सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह धार्मिक आयोजन इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के पूजन-अर्चन एवं भजन-कीर्तन से हुई। इसके बाद अनपरा और बीजपुर से पहुंचे कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। देखते ही देखते श्रीराम चौक का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

भजनों की मधुर धुन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा बाजार गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया । धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। देर तक चले भजन-कीर्तन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और भंडारे की व्यवस्था में युवाओं ने विशेष सक्रियता दिखाई। सेवा भाव से जुटे युवाओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं में भी सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं आपसी सहभागिता से प्रतिवर्ष इस आयोजन को भव्य रूप दिया जाता है। धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष धनंजय शर्मा के साथ लल्लन सिंह, विनोद गर्ग, मुन्ना प्रसाद, उपेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र गुप्ता, गिरजा शंकर पांडेय, सीताराम शर्मा, रामायण प्रसाद, सचिन गर्ग, बृजकिशोर गुप्ता एवं शिवधारी गुप्ता सहित क्षेत्र के युवाओं एवं व्यवसायियों का विशेष सहयोग रहा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment