लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

श्री रामलीला समिति, रासपहरी द्वारा किया गया औपचारिक बैठक, बनी रणनीति

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर (संवाददाता) राजाराम

सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र ग्राम रासपहरी मे रविवार को श्री रामलीला समिति रासपहरी, की एक अनौपचारिक बैठक का आयोजन रामलीला मैदान, रासपहरी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री रामदयाल प्रजापति, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, रासपहरी द्वारा की गई।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों, रामलीला समिति के सदस्यों एवं रामलीला मंडली के पात्रगण द्वारा आगामी श्री रामलीला मंचन के आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विचार-विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रासपहरी में श्री रामलीला का मंचन भव्य एवं धूमधाम से किया जाएगा।

उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि हम सभी मिल-जुलकर सहयोग एवं सहभागिता के साथ श्री रामलीला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से श्री रामदयाल प्रजापति, श्री सुनील कुमार अग्रहरि, श्री राकेश कुमार अग्रहरि, श्री भोलानाथ सोनकर, श्री अरुण कुमार प्रजापति, श्री सीताराम जी, श्री नंदलाल जी सहित अन्य ग्रामीण एवं रामलीला मंडली के पात्रगण उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनांक 23 सितंबर 2026, दिन बुधवार को सायं 4:00 बजे रामलीला मैदान में पुनः औपचारिक बैठक आयोजित की जाएगी।

उक्त औपचारिक बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिया जाएगा—

1. गत वर्ष आयोजित रामलीला के आय-व्यय का संपूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा।
2. गत वर्ष की पुरानी रामलीला समिति को भंग किया जाएगा।
3. नई समिति का गठन/चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा।
4. आगामी रामलीला के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं एवं दायित्वों का निर्धारण किया जाएग ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment