लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

ब्रेकिंग”ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार युवक, हालत गंभीर

---Advertisement---

–  औड़ी मोड़ नेहरू चौक के पास हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद नेहरू चिकित्सालय रेफर

अनपरा, सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ स्थित नेहरू चौक के समीप सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 27 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मनीष कुमार यादव पुत्र दयाराम यादव, निवासी कुबरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनीष अपने दादा मनबहोरन यादव को देखने के लिए जा रहा था, जो स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इसी दौरान नेहरू चौक के समीप वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं।


प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने घायल युवक की मदद करते हुए तत्काल राहत-बचाव किया और टोटो के माध्यम से उसे नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया।


घटना की सूचना मिलने पर अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक सहित चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, ट्रक वाहन स्वामी की ओर से घायल युवक के उपचार का पूरा खर्च वहन करने की बात कही गई है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment