लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: पहले ही प्रयास में IIT उत्तीर्ण कर अभिनव ने बढ़ाया सोनभद्र का मान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित मून स्टार इंग्लिश स्कूल के मेधावी छात्र अभिनव कुमार जायसवाल ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आइआईटी में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। अभिनव ने यह उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।अभिनव कुछ दिन पहले घोषित सीबीएसई बोर्ड की इंटर की परीक्षा में भी विद्यालय के टॉपर रहे हैं। उनकी इस दोहरी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इससे पहले विद्यालय के छात्र आर्यवीर सिंह ने भी बीते वर्ष आइआईटी में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया था। विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा मिश्रा व प्रबंधक मृणाल रोशन श्रीवास्तव ने अभिनव की उपलब्धि को पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। अपनी सफलता पर अभिनव कुमार जायसवाल ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय से मिले मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग ने उन्हें हमेशा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


अभिनव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय में उत्सव का माहौल है। छात्र, शिक्षक और अभिभावक उनकी सफलता पर खुशी जता रहे हैं। सोनभद्र जैसे अंचल से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त करना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। मून स्टार इंग्लिश स्कूल परिवार ने अभिनव को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment