सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
सोनभद्र। जनपद के जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन पर मंगलवार को संयुक्त टीम उत्कर्ष द्विवेदी ज्वांइट मजिस्ट्रेट सदर कमलेश कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी एवं देवेन्द्र सिंह सहायक आयुक्त, सहायक निबन्धन सहकारिता सोनभद्र द्वारा विकास खण्ड करमा के कस्बा मधुपुर में फुटकर उर्वरक विकेताओं के दुकान का निरीक्षण किया गया। जिसमे मेसर्स मौर्या खाद भण्डार मधुपुर नहर, प्रो० बिजय नारायण के प्रतिष्ठान का निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान गोदाम में उर्वरक यूरिया शून्य डी०ए०पी० 30 बोरी, एस०एस०पी० 45 बोरी, मेसर्स राधारमन अग्रवाल मधुपुर प्रो० राधारमन अग्रवाल प्रतिष्ठान मे यूरिया शून्य, आई०पी०एल० बाण्ड की डी०ए०पी० 198, पी०पी०एल० पारादीप बाण्ड एन०पी०के० 25 बोरी, एस०एस०पी०17 बोरी पाया गया।

कई दुकानों पर हुई कार्यवाही
मेसर्स सोनाचल सब्जी बीज भण्डार के प्रतिष्ठान में उर्वरको का स्टाक शून्य पाया गया तथा मेसर्स न्यू प्रकाश बीज एवं मौर्या खाद भण्डार मधुपुर प्रो० शिव प्रकाश द्वारा प्रतिष्ठान बन्द करके भाग जाने का कृत्य किया गया, जिसके कारण मेसर्स मौर्या खाद भण्डार मधुपुर को उक्त टीम के द्वारा प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया तथा उर्वरक प्राधिकार पत्र DAO/SNB/646 तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया एवं मे० मॉ विन्ध्यवासिनी इन्टर प्राइजेज प्रो० हरिहर प्रसाद पुत्र जमुना प्रसाद कस्बा मोहद्दीनपुर तहसील ओबरा स्थाई पता ग्राम कोन बस स्टैण्ड कोन विकास खण्ड कोन, तहसील ओबरा जनपद सोनभद्र के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोट एफ0आई0आर0 दर्ज कराया गया है, इनके यहां 19 अगस्त, 2025 को गोदाम में 1150 बोरी नवरत्न यूरिया और 78 बोरी डी0ए0पी0 खाद अवैध रूप से डम्प पायी गयी, जिसके लिए इनके विरूद्ध कार्यवाही की गयी।











