लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

झंडेश्वर महादेव मंदिर पर 24 को अखंड हरिकीर्तन, 25 को भव्य भंडारा

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/बीजापुर

सावन के आखिरी सोमवार पर 24 घंटे चलेगा कीर्तन, श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन

बीजपुर, सोनभद्र। ग्राम सभा डोड़हर के खैरी टोला स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सावन के आखिरी सोमवार, 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार वैश्य ने बताया कि 24 अगस्त को सुबह 10 बजे अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ होगा, जो लगातार 24 घंटे तक चलेगा। मंगलवार, 25 अगस्त को सुबह 10 बजे हरिकीर्तन का समापन किया जाएगा। इसके बाद हवन-पूजन का कार्यक्रम होगा। हवन-पूजन के उपरांत मंगलवार को दोपहर 12 बजे से मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। भंडारे के साथ ही श्रद्धालुओं के मनोरंजन एवं धार्मिक आस्था के लिए देवी जागरण का भी आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अखंड हरिकीर्तन में शामिल होने तथा भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सावन के पूरे महीने झंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। क्षेत्र में मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।आयोजकों ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment