लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

अक्षय कुमार की ‘महाकाल चलो’ गाना हुआ रिलीज!

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

Mahakal Chalo Song Released: जहां सभी लोग महाकुंभ में स्नान करने में व्यस्त हैं, वहीं कुछ समय बाद सभी लोग महादेव की भक्ति में डूबे नजर आएंगे। हालांकि, लोगों के सामने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भगवान शिव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। उन्होंने आगामी 26 फरवरी को शिवरात्रि से पहले भगवान शिव पर एक गीत जारी किया, जिसकी घोषणा उन्होंने कल यानी 17 फरवरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर की। खास बात यह है कि इस गाने को अक्षय कुमार के साथ पलाश सेन ने भी गाया है।

अक्षय कुमार का भक्ति में रामा गाना 18 फरवरी को रिलीज हुआ, इस गाने का टाइटल ‘महाकाल चलो’ है। गाने की बात करें तो इसे विक्रम मोंट्रोज़ ने कंपोज किया था और अक्षय कुमार ने पलाश सेन के साथ मिलकर इस गाने को गाया भी था। इस गीत के बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं। जब अभिनेता ने यह पोस्टर जारी किया, जिसमें वह शिवलिंग पकड़े नजर आ रहे थे। गीत की इस पंक्ति में उज्जैन में स्थित महाकाल का उल्लेख किया गया है।

‘महाकाल चलो’ गाना हुआ रिलीज

‘महाकाल चलो’ म्यूजिक वीडियो की अवधि 3 मिनट 14 सेकंड है, अक्षय ने इस गाने को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्ट में आप लोगों को गाने की तारीफ करते हुए देख सकते हैं। कुछ समय पहले पलाश सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार को इस गाने में सहयोग करने के लिए एक पत्र पोस्ट किया था। अपने पोस्ट में गायक ने अक्षय कुमार और संगीत वीडियो से जुड़े अन्य सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment