लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

जर्जर बिजली के खंभे को बदलने के नाम पर ₹3,000 खर्च मांगने को लेकर लोगों में आक्रोश

---Advertisement---


अनपरा (सोनभद्र)। नगर पंचायत अनपरा के पश्चिमी परासी वार्ड नंबर-03 में बिजली विभाग का वर्षों पुराना जर्जर खंभा टूटने के कगार पर पहुंच गया है। खंभे की बदहाल स्थिति से किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद खंभे बदलने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार, समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग के अधिकारी से संपर्क करने पर श्रीकांत नामक लाइनमैन वर्तमान ठेकदार का मोबाइल नंबर दिया गया। आरोप है कि ठेकेदार से बातचीत के दौरान खंभे से संबंधित कार्य के लिए 3,000 रुपये खर्च की मांग की गई। इस कथित मांग से लोगों में आक्रोश है ! हालांकि,अब सवाल यह है कि क्या किसी वर्षों पुराने जर्जर बिजली के खंभे को सुरक्षित कराना विभाग की जिम्मेदारी नहीं है यदि खंभा वास्तव में दुर्घटना की आशंका पैदा कर रहा है, तो विभागीय अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से कथित धन मांगने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, तथा जर्जर खंभे को जल्द बदलवाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment