लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

कबड्डी में अनपरा के हार्दिक यादव ने जीता स्वर्ण पदक

---Advertisement---

अनपरा। नगर पंचायत अनपरा के ककरी स्थित शिव मंदिर पहाड़ी, पश्चिमी वार्ड नंबर-13 निवासी हार्दिक यादव पुत्र राकेश यादव ने कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा पांचवीं के छात्र हार्दिक यादव ने DAV ककरी स्कूल की ओर से नोएडा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर हार्दिक को प्रथम पुरस्कार के साथ गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। हार्दिक की इस उपलब्धि से परिजनों, विद्यालय के शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने होनहार खिलाड़ी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हार्दिक की सफलता ने अनपरा का नाम खेल जगत में गौरवान्वित किया है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment