लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

रिहंदेश्वर धाम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी भक्ति की शाम, कलाकारों ने बांधा समां

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/बीजपुर

बीजपुर (सोनभद्र) एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर के दुर्गा पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्र की महाषष्ठी पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और कलाकारों ने मनोहारी नृत्य एवं भजनों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक संजय असाटी, महिला मंडल अध्यक्षा नीलू असाटी, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय और महिला मंडल उपाध्यक्षा कीर्ति वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवोदय मिशन एवं वेलफेयर के विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि त्रिवेणी क्लब के बाल कलाकारों ने डांडिया नृत्य से खूब तालियां बटोरीं। डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने माता रानी के भजनों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बनाया। कक्षा चार की छात्रा शिवांगी उपाध्याय द्वारा मां दुर्गा का बाल स्वरूप धारण कर दी गई प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं के डांडिया नृत्य, सेंट जोसेफ स्कूल की छात्राओं की श्रीकृष्ण आधारित प्रस्तुति और कल्याण केंद्र परिवार की महिलाओं के डांडिया नृत्य ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। एनटीपीसी कर्मचारी अज्ञात मिश्रा ने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने किया। पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एनएस कोरंगा ने अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर पूजा समिति के महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोईपाई, मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, महासचिव प्रमोद द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment