म्योरपुर/राजाराम
• लोगों के हृदय घाट का द्वार खोल रहा है आरो का पानी
डॉक्टर अनिल गौतम।
• रासपहरी में 52 में से 30 हैंड पाइपों का पानी फ्लोराइड प्रभावित।
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रास पहरी पंचायत भवन परिसर में बुधवार पूर्व ग्राम प्रधान एवं प्रधान पति राम दयाल प्रजापति की अध्यक्षता में फ्लोराइड की समस्या को लेकर बैठक का आयोजक किया गया। जिसने बनवासी सेवा आश्रम और पी एस आई के संयुक्त जांच की रिपोर्ट की जानकारी देहरादून से आए पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ अनिल गौतम और प्रेम नारायण अग्रहरि ने देते हुए बताया कि गांव के छितवा मंदा, झटकटी टोला,सहित चार टोलो के 52 हैंड पंपों के पानी की जांच में 30 हैंडपंपों के पानी में फ्लोराइड की मात्रा मानक पर लीटर/1.5 मिली से ज्यादा पाई गई जबकि 20 हैंड पंप का पानी पीने योग्य पाया गया। कुआं और तालाब के पानी में भी फ्लोराइड की मात्रा पाई गई है। डॉ गौतम ने लोगो को सलाह दी कि जिन हैंड पंपों का पानी पीने योग्य पाया गया उन्हीं का पानी पिए जिसने ज्यादा है उस हैंडपंप का पानी भूल कर भी ना पिए।

उन्होंने फ्लोराइड युक्त पानी से फ्लोरोसिस नामक बीमारी की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि बीमारी का कोई इलाज नहीं है उसे उसी खान पान, कैल्सियम युक्त भोजन,फल हरे साग सब्जी, आंवला,महुआ के सेवन से उसीजगह रोका जा सकता है,।उन्होंने कहा कि शुद्ध जल स्रोत और फिल्टर युक्त पानी ही विकल्प हो सकता है। आर ओ फ्लोराइड सहित सभी खनिज तत्वों को फिल्टर कर देता है।जो हृदयाघात जैसे घातक बीमारी का द्वार खोल रहा है। आर ओ के पानी में खनिज लवण बचता नहीं और उससे प्रतिरोधक क्षमता घट जा रही है।पूर्व प्रधान राम दयाल ने आग्रह किया कि और टोले के हैंडपंपों की जांच कराया जाए साथ ही कहा कि फ्लोराइड अधिकता वाले हैंडपंपों में लाल निशान पंचायत लगवाएगा।इस दौरान दर्जन भर दंत फ्लोरोसिस पीड़ित छात्र भी चिन्हित किए गए। मौके पर जगत नारायण विश्वकर्मा, नीरेंद्र प्रताप सिंह गोंड,शिव नारायण यादव,सूरज कुमार, कमलेश मिश्रा,सविता गोंड, गोविंद राम,अमिता विश्वकर्मा, शिक्षिका संध्या ,कृपाशंकर, मनरूप गोंड, संजय गोंड, हरिशंकर मिश्र,आदि उपस्थित रहे।











