लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

दिल्ली के सासंद मनोज तिवारी, सुल्तानगंज से पैदल चले बाबा धाम, 3 अगस्त को चढ़ायेंगे जल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

यूपी। दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी कांवड़ यात्रा पर निकल गए हैं। वह सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल बाबा वैद्यनाथ को चढ़ाने देवघर जा रहे हैं। मनोज तिवारी ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि वह अब 3 अगस्त की शाम को दिल्ली वापस आएंगे। मनोज तिवारी ने यह भी बताया कि वह 30 साल बाद कांवड़ लेकर बाबा धाम जा रहे हैं और 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। तिवारी ने एक्स पर लिखा, ‘सुप्रभात, जय भोले की.. आज 31 जुलाई को मैं 30 साल बाद एक बार फिर कांवड़ उठाकर बाबा वैद्यनाथ धाम जा रहा हूं। आज बिहार के सुल्तानगंज से 2 बजे जल उठाकर नंगे पांव 110 km पैदल चलकर देवघर बाबा वैद्यनाथ धाम में 2 अगस्त या 3 अगस्त को जल ढारूंगा।

मनोज तिवारी बाबा से मांगी दिल्ली के लिए मन्नत

सांसद ने कहा कि उनकी कामना है कि भोले बाबा बिहार सहित दिल्ली का सभी सनातनियों का और शिव में विश्वास करनेवाले हर प्राणी का कल्याण करें। मनोज तिवारी ने बताया है कि वह अबह 3 अगस्त की शाम को दिल्ली में उपलब्ध हो पाएंगे। मनोज तिवारी भोजपुरी के मशहूर गायक भी हैं और उन्होंने बाबा वैद्यनाथ को लेकर कई भजन गाए हैं। वह अक्सर पैदल यात्रा करते हुए बाबा वैद्यनाथ पर गानों की शूटिंग किया करते थे।

मनोज तिवारी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट सीट से तीसरी बार है लोकसभा सांसद

मनोज तिवारी दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट सीट से तीसरी बार के लोकसभा सांसद हैं। हालांकि,तिवारी ने ऐसे समय पर धार्मिक यात्रा पर जाने का फैसला किया है जब भारी बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं और संसद का मॉनसून सत्र भी चल रहा है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment