लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

भदोही-: सीतामढ़ी में खेले जा रहे रोमांचक फाइनल मुकाबले में भदोही को मिर्ज़ापुर ने हराया

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

भदोही ब्यूरो कार्यालय

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल हर्षोउल्लास के साथ सपंन्न हुआ

यूपी। भदोही जनपद के सीतामढ़ी क्षेत्र अंतर्गत डीघ गांव स्थित स्वर्गीय बाबू गजाधर सिंह स्टेडियम में स्वं रतन सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 26 दिसंबर से 9 जनवरी तक के लिए किया गया था। खेले जा रहे इस रोमांचक मैच में खिलाड़ियों ने अपने अपने टीम में अपना हुनर दिखाने से नहीं थके।

मैदान में मुख्य अतिथि

कोषाध्यक्ष रोशन सिंह ने बताया कि खेले जा रहे इस मैच में प्रतियोगिता आईपीएल के रूल पर खेला जा रहा था और इस खेल में प्रथम टीम को पुरस्कार के रूप में ट्राफी के साथ 51000 व सेकेंड टीम को 25000 का इनाम दिया गया। बता दें कि स्वं रतन सिंह स्मृति चियर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में 9 जनवरी 2026 शनिवार को बसेवरा मिर्जापुर और ओझापुर भदोही के बीच मुकाबला हुआ।

मैच की तैयारियों लेकर स्थानीय प्रबंधन सुबह से जुटा रहा दोपहर निर्धारित समय से 100 गेंद का मैच प्रारंभ हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओझापुर 103 रन बनाकर आल आउट हो गई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बसेवरा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट से यह मैच जीत कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।

मैदान में खेल रहे प्रतिभागिय

खेल मैदान में चियर्स गर्ल को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी रही। डीजे की धुन पर खेल का लुत्फ लोगों ने उठाया। डीघ के कुटी खेल मैदान पर दर्शकों की भीड़ चारों तरफ से मैदान को घेरे हुए थी। मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश्वर सिंह बबलू प्रयागराज करछना के ब्लॉक प्रमुख विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीसीएस अधिकारी सुशील पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर राजू सिंह पूर्व जिला पंचायत रोशन सिंह अशोक सिंह पट्टर मिश्रा अवधेश मिश्र मल्लू दुबे सोनू उपाध्याय राजेंद्र मिश्रा सुनील विश्वकर्मा वैभव सिंह नीरज समेत बड़ी क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। वहीं इस मैच का कमेंट्री प्रांजू सिंह ने किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment