लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

बिछियारी नदी हादसा: डूबे 10 वर्षीय बालक का शव बरामद, गांव में पसरा मातम

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता /बीजपुर

बीजपुर (सोनभद्र) रजमिलान गांव के पास बिछियारी नदी में मंगलवार को तेज बहाव में डूबे 10 वर्षीय बालक लल्लू उर्फ राजू का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। हादसे में बालक को बचाने के दौरान नदी में बहे 50 वर्षीय राजकुमार का शव पहले ही बरामद हो चुका था। दोनों शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर रजमिलान गांव निवासी नीरज, समयलाल और 10 वर्षीय लल्लू उर्फ राजू बिछियारी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज धारा की चपेट में आने से लल्लू बहने लगा। बालक को डूबता देख गांव निवासी 50 वर्षीय राजकुमार पुत्र बहादुर ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन तेज बहाव के कारण राजकुमार भी बालक के साथ नदी की धारा में बह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बीजपुर पुलिस के साथ ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू कर दी। कई दिनों तक चले सर्च अभियान के बाद शुक्रवार को गोताखोरों की मदद से राजू का शव भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही हादसे में दो लोगों की मौत से रजमिलान गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment