लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

मेजा रोड में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---


मेजा(प्रयागराज)। मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेजारोड चौकी के कठौली गांव में गुरुवार को रात लगभग 9:15 में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है तथा डंपर चालक की तलाश जारी है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment