किशन पाण्डेय/सोनभद्र
रेणुकूट,सोनभद्र। जनपद के रावर्टसगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेडिया के पंचाय भवन पर परोपकार सेवा समर्पण समिति द्वारा वृद्ध विकलांग तथा विधवा महिलाओं को साड़ी वितरण व बच्चों में बिस्केट वितरण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार यादव संस्थापक परोपकार सेवा समर्पण समिति व स्प्रिंकलिंग स्माइल्स की भूमिका सराहनीय रही उनके द्वारा यह परोपकार का कार्य सोनभद्र के गांव-गांव में चलाया जा रहा है ग्राम प्रधान अर्चना गौड़ व जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गौड़ की उपस्थिति में लगभग 200 महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया तथा लंच पैकेट प्रदान किया गया वहीं लायंस क्लब रेणुकूट व रेणुसागर द्वारा बच्चों में बिस्केट बांटा गया व असहाय महिलाओं की मदद की गई।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आयोजन में उपस्थित आनंद शुक्ला व कल्पना शुक्ला को राजकुमार यादव व किशन पाण्डेय टीम द्वारा सप्रेम भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन में उपहार भरा प्यार पाकर महिलाओं व बच्चों के चेहरे खुशियों से भर गये।


वहीं इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पटवध सुनील सिंह गौड़ मौजूद रहे तथा उन्हें की देख-रेख में यह साड़ी वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओबरा विधानसभा अध्यक्ष सपा परमेश्वर यादव लालबरत यादव समेत परोपकार सेवा समिति के रविंद्र सिंह गोपीचंद मौर्य हेमंत लोड़ा सुधीर अग्रवाल कल्पना शुक्ला, माधुरी जी, रामनारायण यादव नीलमणि श्रीवास्तव कीर्ति सिंह महेंद्र नाथ आर्य माधुरी सिंह किशन पांडेय, मस्तराम मिश्र, विनोद सिंह उपेंद्र सिंह रामबाबू संतोष यादव सुनील सिंह गौड़ सहित परोपकार सेवा समर्पण समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे तक चला असहाय व निराश्रित महिलाओं की इस सेवा की सराहना उपस्थित सभी संभ्रांत लोगों ने किया।











