लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

ब्रेकिंग”अनपरा-दो ट्रेलरों की आपसी भिड़ंत,राहत-बचाव कार्य जारी

---Advertisement---

_एक ट्रेलर के केबिन में फंसा चालक, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा राहत-बचाव कार्य जारी, दुकानदार बाल-बाल बचे


अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़–डिबुलगंज मुख्य मार्ग पर स्थित दो नंबर गेट के समीप दो ट्रेलरों की आपस में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेलर सड़क की पटरी से उतरकर पेड़ों से जा टकराए। हादसे के दौरान एक ट्रेलर का चालक वाहन में फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस द्वारा चालक को सुरक्षित बाहर निकालने और राहत-बचाव कार्य में जुटने की जानकारी मिली है। दुर्घटनास्थल के आसपास स्थित दुकानों के दुकानदार इस हादसे में बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि ट्रेलर सड़क किनारे दुकानों की ओर नहीं बढ़े, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल चालक की स्थिति और दुर्घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment