_बाइक और टोटो की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक घायल

अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़-डिबुलगंज मुख्य मार्ग पर दो नंबर गेट के समीप बाइक और टोटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार और टोटो चालक घायल हो गए। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन दो नंबर गेट स्थित गली की ओर मुड़ रहे थे, तभी अचानक टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।













