लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

विद्यालयों में बच्चों को मिलेगा प्रातःकालीन पोषण पेय

---Advertisement---

_एनसीएल की विशेष पहल से कुलडोमेरी व कोटा न्याय पंचायत के विद्यालयों के बच्चों को मिलेगा लाभ


अनपरा, सोनभद्र। ग्रामीण विकास विभाग एवं एनसीएल सिंगरौली परियोजना की विशेष पहल से कुलडोमेरी व कोटा न्याय पंचायत के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए प्रातःकालीन पोषण पेय (सप्लीमेंट न्यूट्रीशन) कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अनपरा कॉलोनी स्थित मिनिस्ट्रीयल मनोरंजन केंद्र के सभागार में हुआ।
मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में एनसीएल सिंगरौली तथा श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट, बंगलौर के सहयोग से बच्चों को नियमित रूप से पोषण पेय उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के साथ ही पोषण संबंधी कमियों को दूर करना है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर, एनसीएल सिंगरौली के सीएसआर प्रबंधक राजाराम, सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। म्योरपुर ब्लॉक की एआरपी शिवप्रिया, शिक्षक संघ परिवार से सुनील शर्मा, प्रदीप सिंह व आनंद द्विवेदी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रधानाध्यापक मनोज सिंह एवं सुशील यादव की भूमिका रही।

वरिष्ठ प्रधानाध्यापक देवेंद्र गुप्ता, तुलिका विश्वकर्मा, चिंता देवी, सीमा तथा कुलडोमेरी व कोटा न्याय पंचायत के संकुल प्रभारी अटल बिहारी बैस, विजेंद्र सिंह समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक विक्रमराम, रविंद्र कुमार एवं राजेश कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। आयोजकों के अनुसार पोषण पेय में आयरन, विटामिन-बी समूह, ओमेगा-3, तरल वसा और आयोडीन जैसे पोषक तत्व शामिल हैं। नियमित सेवन से बच्चों के आहार में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद मिलने के साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को मजबूती मिलने की उम्मीद है !

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment