लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

दुद्धी कन्या विद्यालय कक्षा 9 की छात्रा को पढ़ते समय आया अचानक सीने में दर्द, अचेत होने पर सीएचसी में कराया गया भर्ती

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/ दुध्दी

दुद्धी सोनभद्र : कन्या विद्यालय दुद्धी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कक्षा 9 की एक छात्रा को पढ़ाई के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द उठा और वह अचेत हो गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की सूझबूझ और तत्परता से छात्रा की जान बचाने के लिए तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारो खुर्द खुर्सीटोला निवासी दीपक सिंह की पुत्री शिवानी सिंह कन्या विद्यालय दुद्धी में कक्षा 9 की छात्रा है। शनिवार को क्लास में पढ़ाई के दौरान अचानक शिवानी के सीने में तेज दर्द होने लगा। उसने तुरंत इसकी जानकारी अपनी शिक्षिका को दी। दर्द इतना तीव्र था कि छात्रा कुछ ही देर में अचेत हो गई।
छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधानाचार्य ने बिना देर किए एंबुलेंस की व्यवस्था की और उसे लेकर तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुँचे। साथ ही, घटना की सूचना तुरंत छात्रा के परिजनों को दी गई।
सीएचसी में तैनात डॉ. मुस्कान कमल ने बताया कि छात्रा का उपचार किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट्स आने के बाद ही सीने में अचानक उठे तेज दर्द के असल कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल, चिकित्सकों के मुताबिक छात्रा की हालत अब ठीक और खतरे से बाहर है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के समय पर उठाए गए कदम की हर तरफ सराहना हो रही है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment