लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

घायल युवक को पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया, रेणुसागर चौकी प्रभारी का सराहनीय कार्य

---Advertisement---

अनपरा। थाना अनपरा क्षेत्र अंतर्गत रेणुसागर चौकी प्रभारी जय शंकर राय ने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर पड़े घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार प्रेमधर दुबे पुत्र विजेंद्र दुबे, निवासी अयोध्या, वर्तमान पता हिंडालको कॉलोनी रेणुसागर, कोलगेट गेट के पास रात करीब 11:10 बजे दुर्घटना में घायल अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलते ही रेणुसागर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल प्रेमधर दुबे को पुलिस वाहन से हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल युवक का उपचार जारी है। पुलिस की इस तत्परता को स्थानीय स्तर पर सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment