लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सोनभद्र में मचाई तबाही

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र से चिरंजीवी दुबे की खबर

सोनभद्र शुक्रवार को जनपद के तमाम क्षेत्रों में हुई भारी बारिश ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया। सबसे ज्यादा असर नगवा विकास खंड के रामपुर व चतरा विकास खंड के पटना में देखने को मिला। रामपुर में आधी रात तक प्रशासन के लोग जमे रहे। कई घरों समेत रामपुर में एक पुल समेत टी एच आर भवन में काफी नुकसान हुआ है।

शुक्रवार को दिन भर हुई बरसात का रौद्र रूप शाम सात बजे नगवा विकास खंड के रामपुर गांव में देखने को मिला । पहाड़ पर हुई तीन घंटे तक की मूसलाधार बारिश ने एकाएक घाघर नदी को उफान पर ला दिया। देखते ही देखते घाघर नदी का जलस्तर पुल के ऊपर पहुंच गया। इससे समूचे गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवमूरत गोंड ने तत्काल इसकी सूचना थानाध्यक्ष रामपुर वरकोनिया व जिला प्रशासन को दी देर रात सदर तहसीलदार पुलिस क्षेत्राधिकारी थानाध्यक्ष रामपुर गांव पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए। इसी बीच घाघर। नदी पर बने पुल का एक सिरा बह गया। जिससे पानी का बहाव और तेज हो गया।


नदी के पास समूह से संचालित होने वाले टी एच आर भवन में पांच फिट पानी घुस गया जिससे लाखों की मशीने पानी में डूब गई बड़ा जेनरेटर कई मीटर दूर बह गया। कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रात भर गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा।
वहीं पटना गांव में भी पानी पुल के ऊपर से चलने से अफरा तफरी मच गई । घाघर का रौद्र रूप देख सिंचाई विभाग भी सक्रिय हो गया एस डी ओ अजय कुमार ने कहा कि हम लगातार निगाह बनाए हुए है धंधरौल का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पटना गांव में कई गुमटियां घाघर में बह गई। अचानक रात में आई इस आफत से सब परेशान दिखे । आज दिन में नुकसान का अंदाजा मिल पाएगा

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment