लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अनपरा-ड्यूटी जा रहा संविदा मजदूर अज्ञात वाहन की चपेट में आया, गंभीर

---Advertisement---

– औड़ी मोड़ पर हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज पहुंचाया, हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

अनपरा। थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ के पास शनिवार की भोर ड्यूटी पर जा रहा एक संविदा मजदूर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 भगत सिंह नगर निवासी राहुल राज पुत्र नंदलाल भारती खड़िया क्षेत्र में संचालित एक निजी आउटसोर्सिंग कंपनी में संविदा पर कार्यरत हैं।

शनिवार की सुबह करीब पांच बजे वह प्रथम पाली की ड्यूटी के लिए अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर से खड़िया की ओर जा रहे थे। बताया गया कि औड़ी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद चोटों की गंभीरता को देखते हुए राहुल राज को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे में शामिल वाहन की पहचान और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment