लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

रसोइयों का मानदेय बढ़ा, सोनभद्र में खुशी की लहर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

• मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी

• कैशलेस इलाज और यूनिफॉर्म-ग्लव्स के लिए भी मिलेगी सहायता

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले रसोइयों के मानदेय में 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है। अब रसोइयों को 2,000 रुपये के स्थान पर 3,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। सरकार के इस फैसले से सोनभद्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों में खुशी की लहर है।

सरकार ने रसोइयों के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता का भी ध्यान रखा है। इसके तहत रसोइयों को 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा यूनिफॉर्म के लिए 500 रुपये और ग्लव्स के लिए 400 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। मानदेय में वृद्धि और अन्य सुविधाओं की घोषणा से रसोइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जनपद में कुल 5900 रसोइया विद्यालयों में अपनी सेवा दे रही हैं।

अब आसानी से मिल जाई इलाज

प्राथमिक विद्यालय दुरावलखुर्द, घोरावल की रसोइया अमरावती देवी ने कहा कि पइसा के तंगी के मारे हम महतारी-बहिन अक्सर आपन तबियत खराब होखी पर भी दर्द दबा के काम करत रहलीं। अब जब बिना पइसा के इलाज होखी, त समय रहते डॉक्टर के देखा लेब आ आपन जान बचा लेब। कंपोजिट विद्यालय डोरिहार, घोरावल की रसोइया लीलावती ने कहा कि पहिले अचानक केहू बेमार पड़त रहे त गहना-गुरिया बंधा धरे या सूद पर करजा लेवे के नौबत आ जात रहे। अब ई सरकारी सुविधा से हमनी के माथा से करजा के डर हमेशा खातिर खतम हो गइल। वहीं, कंपोजिट विद्यालय वीरमंदहा की रसोइया रामवती देवी ने कहा कि मानदेय बढ़ने से परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में कुछ और सहूलियत होगी। सरकार ने रसोइयों के सम्मान के साथ उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की भी चिंता की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी रसोइया बहनें इस फैसले से खुश हैं।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment