लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

बिड़ला कार्बन के सीएसआर ने ग्रामीणों को बांटे सब्जियों के बीज, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट । बिड़ला कार्बन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग की ओर से सेवा समर्पण संस्थान, डाला में ग्रामीणों एवं किसानों के लिए बीज वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिड़ला कार्बन के यूनिट हेड शिवशंकर सिंह एवं मानव संसाधन प्रमुख जीवन सिंह बोरा के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को पोषण वाटिका विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान कुल 483 किसानों को विभिन्न प्रकार की मौसमी सब्जियों के बीज वितरित किए गए। किसानों को लौकी, करेला, भिंडी, टमाटर, बोदी सहित अन्य सब्जियों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए गए, ताकि वे अपने घरों और खेतों में सब्जियों की खेती कर आत्मनिर्भर बन सकें। इस पहल से किसानों को पौष्टिक एवं ताजी सब्जियां उपलब्ध होने के साथ-साथ उनकी आय बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकता है।


कार्यक्रम में हरिश्चंद्र, रामचंद्र, श्याम नारायण, रविंद्र, देवेंद्र कुमार, डॉ. चौधरी, निवेदिता मुखर्जी, रीमा देवी तथा कलावती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे।
सीएसआर टीम ने बताया कि बिड़ला कार्बन समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास एवं ग्रामीण उत्थान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। ग्रामीणों ने बिड़ला कार्बन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम किसानों के लिए बेहद उपयोगी हैं। गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से वे अपने खेतों एवं घरों में सब्जियों का उत्पादन कर सकेंगे, जिससे परिवार के पोषण के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। पौधारोपण अभियान ने लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता पैदा की है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment