लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अनपरा- स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, मुकदमा दर्ज

---Advertisement---


अनपरा, सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा अनपरा तापीय परियोजना के गेट नंबर-2 के समीप हुआ। ममुआर डिबुलगंज स्थित वार्ड-08 वल्लभ भाई नगर निवासी कान्ता पनिका सोमवार की रात अनपरा तापीय परियोजना से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। मृतक के पुत्र राजेश कुमार द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, रात करीब 9:15 बजे गेट नंबर-2 के पास एक स्कूटी सवार ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में कान्ता पनिका गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने घटना के संबंध में अनपरा थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहन व चालक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment