लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

हिण्डाल्को रेणुकूट के पूर्व वरिष्ठ यूनियन नेता कर्मराज सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय सोनभद्र

रेणुकूट/सोनभद्र। हिण्डाल्को के पूर्व यूनियन नेता एवं श्रमिक हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहे कर्मराज सिंह का 30 अगस्त रविवार को हिण्डाल्को अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही श्रमिकों, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। कर्मराज सिंह लंबे समय तक हिण्डाल्को यूनियन से जुड़े रहे और श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं कर्मचारियों के हितों के प्रति समर्पण के कारण वे श्रमिकों के बीच काफी लोकप्रिय थे। बताते चलें कि हिण्डाल्को से सेवानिवृत्त होने के बाद रेणुकूट में ही अपने पुत्रों के साथ निवास करते थे।

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि कर्मराज सिंह का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा उनके जाने से क्षेत्र ने एक अनुभवी एवं कर्मठ व्यक्तित्व को खो दिया है।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment