लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर मण्डलायुक्त आई०जी० व डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

मण्डलायुक्त ने हेलीपैड व्यवस्था का लिया जायजा, सुरक्षा के बेहतर प्रबन्ध के दिए निर्देश

• मा० मुख्यमंत्री जी के जनसभा स्थल पर पहुंच मार्ग का बेहतर ढंग से किया जाये सुव्यवस्थित, जनता को न हो कठिनाई: मण्डलायुक्त

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्य नाथ जी का आगामी दिनों में प्रस्तावित भ्रमण जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आगमन को लेकर चोपन में की जा रही तैयारी का आज आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर श्री राजेश प्रकाश व महानिरीक्षक आरपी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिए। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने हेलीपैड स्थल व आस-पास सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर प्रबन्ध के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त व आईजी ने हेलीपैड से जनसभा स्थल तक पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किये, उन्होंने कहा कि जनसभा स्थल पर जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। जिससे आम जनता को कठिनाईयों का सामना न करना पड़ें। मण्डलायुक्त व आई0जी0 ने सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस अधिकारी, अधिकारियों के साथ बैठक किए और आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के निर्देश दिए

मण्डलायुक्त व आई०जी० ने जन सभा स्थल पर पहुंचकर बनाये जा रहे मंच का स्थलीय निरीक्षण किये, तैयार किये जा रहे मंच के मजबूती और अन्य आवश्यक प्रबंध के निर्देश सम्बन्धित को दिए। इसी प्रकार से मण्डलायुक्त ने जनसभा स्थल परीसर में लगाये जा रहे टेन्ट व्यवस्था, बैरिकेटिंग, जनसभा में जनता के आवागमन के दृष्टिगत आने-जाने हेतु निकासी व्यवस्था, वी०आई०पी० व मीडिया बन्धुओं को कवरेज हेतु तैयार किये जा रहे मंच व स्थल का जायजा लिये। उन्होंने कहा कि जनता के सहुलियत को देखते हुए सुरक्षा के बेहतर प्रबन्ध किये जाये, जिससे जनमानस को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। मण्डलायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम करमा आदि प्रस्तुति के लिए स्थल का चयन करते हुए बेहतर प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तैयारी में जुटे सम्बन्धित अधिकारीगण अधूरे कार्यों को ससमय पूरा करना सुनिश्चित करेंगें।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आशीष वर्मा, मुख्य मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment