लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

प्रयागराज में मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान हेतु डॉ मनोज तिवारी आमंत्रित

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रयागराज ब्यूरो कार्यालय

प्रयागराज। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर 2025 के अवसर पर प्रयागराज स्थित अस्तित्व साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका थीम: माइन्ड मैटर्स: लेट’एस टॉक, लेट’एस हील (मन मायने रखता है: आऐं बात करके ठीक करें)।

सेमिनार को पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध मनोचिकित्सक व लाइफ कोच डा० मनोज कुमार तिवारी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करने हेतु आमंत्रित किया गया है, डा० तिवारी मुख्य रूप से आत्महत्या एवं मोबाइल एडिक्शन के कारणों व निवारण के उपायों पर चर्चा के साथ-साथ सहभागियों को रिलैक्सेशन एक्सरसाइज का अभ्यास कराऐंगे।

सेमिनार संयोजिका व अस्तित्व साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर, प्रयागराज की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती मालविका राव ने बताया कि सेमिनार में मनोविज्ञान के छात्र-छात्राओं व समाज सेवियों सहित बड़ी संख्या में आमजन सहभागिता करेंगे। आमजन में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु केंद्र निःशुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कर रही है। सेमिनार में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ न केवल व्याख्यान देंगे बल्कि तनाव से बाहर निकालने हेतु विभिन्न तकनीक पर चर्चा के साथ अभ्यास भी कराऐंगे ताकि आमजन अपने दिनचर्या में उसे शामिल करके तनाव से बचे रह सकें। सेमिनार के आयोजन में डा० सुभद्रा कुमारी, सौशन रिजवी, सानुवेर इदरीश की मुख्य भूमिका है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment