लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

काशी के डा० मनोज तिवारी प्रयागराज में सम्मानित

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

वाराणसी। अस्तित्व साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर प्रयागराज द्वारा वाराणसी के वरिष्ठ मनोचिकित्सक व समाजसेवी डा०मनोज कुमार तिवारी को उनके द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट सेवा कार्यों हेतु अंग स्वत्र, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विदित हो डा० तिवारी विगत 25 वर्षों से अधिक समय से समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु सतत् रूप से प्रयासरत है। इस क्रम में उन्होंने पुस्तक लेखन के साथ-साथ विभिन्न स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं व समाचार पत्र में 79 लेखों का प्रकाशन किया है। डा० तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरफ, एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स, दिव्यांगजनों, बंदीजनों, गरीब बच्चों व महिलाओं, विद्यार्थी वर्ग तथा अन्य लोगों के लिए सतत् रूप से मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जाता है। डा० तिवारी द्वारा परामर्श व मनोचिकित्सा के माध्यम से न केवल लाखों लोगों का तनाव प्रबंधन किया है बल्कि उन्होंने सैकड़ों लोगों को आत्महत्या करने से बचाया है। पहले भी कई संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर डा० मनोज तिवारी ने कहा कि हम सभी का उत्तरदायित्व है कि राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति को उचित मानसिक स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध हो तभी सच्चे अर्थों में भारत विकसित राष्ट्र बन सकेगा।


इस अवसर पर बादल चटर्जी पूर्व आयुक्त प्रयागराज,डा० मालविका राव,डा०अभिलाषा चतुर्वेदी, प्रो. संतोष भदौरिया, तलत मोहम्मद, डा० शांति चौधरी, असरार गांधी, डा० सुभद्रा कुमारी, सानुवेर इदरीश, आभा यादव, फातिमा अंसारी, राजीव जायसवाल, आकृति राव, कृतिका मिश्रा सहित बडी संख्या में मीडिया कर्मी व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
इस अवसर पर डा०तिवारी को डा०मुकेश श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिंह, पवन कुशवाहा, अवधेश यादव, आशुतोष सिंह, प्रिंस कुमार मिश्रा, विशेष तिवारी, गौरव पांडेय, शिवम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाइयाँ दी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment