लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

शराब के नशे में पत्नी पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत,आरोपी पति गिरफ्तार

---Advertisement---


अनपरा, सोनभद्र। थाना अनपरा क्षेत्र के डिबुलगंज धरीकार बस्ती में पत्नी पर नुकीली वस्तु से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। घायल महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में हत्या संबंधी धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार, डिबुलगंज धरीकार बस्ती निवासी अच्छे लाल ने 4 अक्टूबर को थाना अनपरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री नैना कुमारी के साथ उसके पति राजरूप ने 2 अक्टूबर को शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान नुकीली वस्तु से वार कर उसके हाथ और पेट में चोट पहुंचाई गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 206/2026 में धारा 115(2), 118(1), 351(3) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इलाज के दौरान नैना कुमारी की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने सोमवार 5 अक्टूबर को करीब 11:29 बजे आरोपी राजरूप पुत्र शर्मा धरिकार (25) निवासी धरिकार बस्ती, डिबुलगंज, थाना अनपरा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कथित आलाकत्ल चाकू बरामद किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल शशिभूषण और कांस्टेबल रमेश गोड़ शामिल रहे। पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment