लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्गा पूजा पंडाल धराशायी, पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सुभाष पांडेय मुख्यालय

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच शुक्रवार सुबह 7 उस समय हड़कंप मच गया, जब शीतला मंदिर चौराहे से विजयगढ़ टॉकीज की ओर जाने वाली सड़क पर बनाया जा रहा दुर्गा पूजा पंडाल अज्ञात वाहन की टक्कर से गिर गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर को दुर्गा पूजा की षष्ठी है। इस दिन पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर षष्ठी पूजा की जाती है। इसे लेकर रॉबर्ट्सगंज नगर में जगह-जगह भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। आयोजक कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं और पंडालों के निर्माण पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं। इसी बीच शीतला मंदिर चौराहे से विजयगढ़ टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग पर बने एक पंडाल को रात में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया शुक्रवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो पंडाल को गिरा देखकर हैरान रह गए। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का गुस्सा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के प्रति फूट पड़ा। उनका सवाल था कि जब सड़क पर दुर्गा पूजा का पंडाल बनाया गया था, तो पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वाहन को वहां से गुजरने की अनुमति कैसे दे दी लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि सामने पंडाल होने के बावजूद वाहन चालक ने उसे टक्कर मारकर कैसे गिरा दिया घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर की कानून व्यवस्था और रात में पुलिस की निगरानी को लेकर नाराजगी जताई कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आरोप था कि रात के समय संबंधित पिकेट पर पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी नहीं रहती, जिसके कारण बाहरी वाहन चालक मनमाने तरीके से आवागमन करते हैं लोगों ने घटना की जांच कर जिम्मेदार वाहन चालक का पता लगाने और दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment