लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: रेणुकूट में दुर्गा पूजा पंडालों में भव्य तैयारी, आकर्षित होंगे यहां आने वाले श्रद्धांलु

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर नगर में दुर्गा पूजा पंडालों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं जो अष्टमी के दिन अंतिम रूप दिया गया।

इस बार रेणुकूट के प्रमुख पंडाल अपनी अनूठी थीम और कलात्मक डिजाइन के कारण खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे हैं। मिताली क्लब रेणुकूट द्वारा बनाया जा रहा दुर्गा पंडाल कोलकाता के प्रसिद्ध वेल्लूर मठ की तर्ज पर तैयार किया गया है इस पंडाल को सजाने के लिए एक महीने से अधिक एक दर्जन से ज्यादा मजदूर लगातार जुट कर पंडाल का कार्य करते है इसमें काम करने वाले कारीगर कोलकाता से विशेष रूप से बुलाए गए हैं, जो बारीकी से सजावट और डिजाइन को अंतिम रूप दिया है। मिताली क्लब के दुर्गा पंडाल में सबसे ज्यादा भीड़ होती है यहां पर बाहर स्थित मैदान में मेला भी लगता है जिसमें बड़ी संख्या में दुकानें लगती हैं और हजारों लोग प्रतिदिन पंडाल में आते हैं। इसी प्रकार, सब्जी मंडी क्षेत्र में व्यापारियों के सहयोग से बन रहा दुर्गा पंडाल भी किसी से कम नहीं है। यह पंडाल मथुरा के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर की थीम पर तैयार किया जा रहा है। जो आकर्षक लाइटिंग और सजावट से युक्त यह पंडाल श्रद्धालुओं को मथुरा नगरी जैसा अनुभव देगा।

दोनों पंडालों की थीम न केवल धार्मिक आस्था को प्रतिक करेंगी, बल्कि नगरवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनेंगी। नवरात्र के दौरान यहां भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है और आयोजक श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध कर रहे हैं।

वही इस नवरात्र में हिण्डाल्को व्दारा आयोजित रामलीला का मंचन यहां के कलाकारों के व्दारा पुरे सोनभद्र में मशहूर है। इस नवरात्र में मां को अपने घर बुलाने व प्रशन्न करने के लिए जगह जगह देवी जागरण का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। वही प्रशासन नवरात्र को स्वकुशल संपन्न करने के लिए लगातार पंडालों व मार्केट में गश्त कर रही है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment