लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अनपरा तापीय परियोजना कॉलोनी में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव, रावण दहन के साथ गूंजा जय श्रीराम

---Advertisement---

_भव्य आतिशबाजी ने मोहा मन, मेले में उमड़ी क्षेत्रवासियों की भीड़,अधिकारियों की मौजूदगी में उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन


अनपरा (सोनभद्र)। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को अनपरा तापीय परियोजना कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला समिति की ओर से भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। रावण दहन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। वहीं, आकर्षक आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, श्रद्धालु और परिवारों के साथ पहुंचे लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के तहत शाम चार बजे से भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं और महिलाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात आठ बजे रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। इस दौरान आसमान में बिखरी रंग-बिरंगी आतिशबाजी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।


महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार कटियार आमंत्रित थे। विशिष्ट अतिथियों में ई. सोमनाथ मिश्रा, महाप्रबंधक (प्रशासन) ई. प्रशांत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (द.ता.प.) ई. चंद्र प्रकाश, महाप्रबंधक (ब.ता.प.) ई. डी.के. सिंह, महाप्रबंधक (अ.ता.प.) ई. निशीथ शर्मा, महाप्रबंधक (जानपद) तथा सीआईएसएफ के कमांडेंट नितीश कुमार तोमर शामिल थे।


श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित दशहरा महोत्सव ने धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। आयोजन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। रावण दहन के साथ ही विजयादशमी का पर्व क्षेत्र में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment