राजाराम/ म्योरपुर
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में 06/ 01 /2026 को कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें ब्लॉक प्रमुख श्री मान सिंह गोंड, प्रभारी एडीओ एजी राणा वीर सिंह, नाबार्ड द्वारा संचालित म्योरपुर एग्रो फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से सीईओ सुनील कुमार, एकाउंटेंट रितेश कुमार, डायरेक्टर एवं वित्तीय साक्षरता विभाग से लाल शाह, कृषि विभाग से राहुल कुमार, राहुल मौर्या, रमेश कुमार, विनोद कुमार, जागरूक किसान अच्छेलाल , कमलेश कुमार मिश्रा, हरि सिंह अग्रहरि, मानरूप सिंह, तथा भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। जहां FPO, प्राकृतिक खेती, पीएम किसान, बीज मिनी किट, मत्स्य विभाग इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। सभी किसानों को नाश्ता पानी के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।











