लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

दुद्धी: NH-39 पर तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, चालकों को सुरक्षित निकाला

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/दध्दी

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीडर गांव के पास नेशनल हाईवे 39 पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लौआ नदी के पास तीन ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। स्थानीय जानकारी के अनुसार, बीडर गांव में लौआ नदी के पास एक पेट्रोल पंप के सामने पहले से ही एक खराब ट्रक खड़ा था। इसी दौरान दुद्धी से हाथीनाला की ओर जा रहे एक अन्य ट्रक ने खराब पड़े ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी प्रयास में ओवरटेक कर रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे से आ रहा एक तीसरा ट्रक भी इस हादसे की चपेट में आ गया।

देर रात करीब 10:30 बजे हुई इस दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों ट्रकों के चालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में एक ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण मुख्य मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस की टीम क्रेन और अन्य साधनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराने की कार्रवाई में जुटी है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment