लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी-: त्रिपदा पब्लिक स्कूल में हुआ पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ”

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

बड़ागांव/वाराणसी। गांगकला क्षेत्र में स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं रोमांच के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत चारों सदन के विद्यार्थियों के मार्च परेड से हुआ। तत्पश्चात एकता के प्रतीक मशाल को जलाकर उपस्थित सभी अतिथिगणों ने सौहार्दपूर्ण तरीके से खेल को खेलने का सकारात्मक संदेश दिया। पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद के शुभारंभ में मुख्य अतिथि भवनाथ सिंह (पूर्व प्राचार्य श्री बलदेव पी .जी .कालेज बड़ा गाँव ) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष मिश्रा एडवोकेट हाईकोर्ट, विकास दत्त मिश्रा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, डा०दिलीप पटेल गौरव पाली क्लिनिक, रमेश पटेल एवं जामसादिक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

जिन्होंने खेल को खेल की भावना से खेलने का सामाजिक संदेश दिया। सनातन धर्म की परिपाटी अतिथि देवो भव: के स्वरूप को चरितार्थ करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने फूलों का गुलदस्ता सप्रेम भेंट कर मुख्य अतिथि का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। वार्षिक खेलकूद के प्रथम दिन पर स्वामी विवेकानंद सदन एवं ए. पी.जे. अब्दुल कलाम सदन के बीच जूनियर बॉयज कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 37 – 16 के अंतराल से स्वामी विवेकानंद सदन ने अपने प्रतिद्वंदी कलाम सदन के जूनियर बॉयज कबड्डी प्रतियोगिता में हराकर विजय दर्ज कराई , दूसरा कबड्डी प्रतियोगिता 28 -13 के अंतराल से आर्यभट्ट सदन ने अपने प्रतिद्वंदी राधा सदन को जूनियर बॉयज कबड्डी प्रतियोगिता में हराकर विजय दर्ज की। 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 01 से से 11 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किए जिसमें 12 स्वर्ण ,03 रजत तथा 12 कांस्य पदक के साथ राधाकृष्णन सदन प्रथम स्थान पर रहा। जबकि 11 स्वर्ण, 12 रजत तथा 8 कांस्य पदक के साथ स्वामी विवेकानंद सदन द्वितीय स्थान पर रहे तथा 07 स्वर्ण 07 रजत एवं 05 कांस्य पदक के साथ कलाम सदन तृतीय स्थान पर रहा। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के हेड बॉय वैभव मिश्रा तथा हेड गर्ल रिया पटेल ने उत्कृष्ट अंदाज में किया।

विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल एवं प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह शैक्षणिक निदेशक राकेश कुमार चौबे एवं सह निदेशक सचेद्र मिश्रा , सुनील सिंह,सह निदेशिका प्रमिला वर्मा एवं उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्या सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment