लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

गांधी धाम में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, निकाली गई प्रभात फेरी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद्र गुर्जर /जरहा

जरहा(बीजपुर)| समृद्धि जन कल्याण संस्थान द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी धाम स्थित विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

प्रभात फेरी और देशभक्ति गीत

ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के बच्चों एवं ग्रामीणों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने पूरे गांव में देशभक्ति के जयघोष लगाए। इस मौके पर प्रदीप भगत ने सुंदर देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

स्कूल ड्रेस और कॉपी वितरण का ऐलान

• कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि संस्थान बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही विद्यालय के बच्चों को स्कूल ड्रेस एवं कॉपियों का वितरण किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो। संस्थान के उपाध्यक्ष जावेद अहमद ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए भी प्रेरित किया।

उपस्थित लोग
इस अवसर पर राजू वैश्य, महावीर सिंह गोंड, देव कुमार, अखिलेश कुमार, राजू कुमार, अभिनव राजपूत, रूपेश कुमार, जय सिंह सहित संस्थान के सदस्य, अभिभावक, बच्चे एवं गांधी धाम के ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बच्चों और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे गांव में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment