लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

एनटीपीसी टाउनशिप में बाढ़ जैसे हालात, CISF ने रेस्क्यू कर सात लोगों को निकाला

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता बीजपुर

मूसलाधार बारिश से 4.5 फीट तक भरा पानी, तीन बच्चों समेत एक ही परिवार फंसे थे सात सदस्य

बीजपुर (सोनभद्र)। रविवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने एनटीपीसी रिहंद नगर टाउनशिप में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। तरंग ऑडिटोरियम और क्वार्टर नंबर ए-143 के आसपास के आवासीय क्षेत्र में देखते ही देखते करीब 4.5 फीट तक पानी भर गया। इस दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत सात लोग जलभराव में फंस गए। सूचना मिलते ही CISF फायर विंग ने अदम्य तत्परता दिखाते हुए सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आपात स्थिति की सूचना रात करीब 00:10 बजे एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से मिलने पर सहायक कमांडेंट (फायर) आलोक कुमार चौधरी ने तत्काल रेस्क्यू टीम और वॉटर टेंडर को घटनास्थल के लिए रवाना किया। घने अंधेरे और कमर तक भरे पानी के बीच अग्निशमन दल ने जलमग्न क्वार्टरों में तलाशी अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय और रस्सियों की सहायता से पानी में फंसे दो पुरुषों, दो महिलाओं और तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान एसी (एग्जीक्यूटिव) पी. शिव राव, अग्निशमन निरीक्षक तथा एनटीपीसी के एचआर अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और अभियान की निगरानी करते रहे ।

सभी सात लोगों को तत्काल एम्बुलेंस से एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद सभी को सुरक्षित पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रेस्क्यू अभियान के बाद CISF फायर विंग की टीम ने आसपास के जलमग्न क्षेत्रों में दोबारा तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया कि कोई अन्य व्यक्ति पानी में फंसा न हो। स्थिति सामान्य होने की पुष्टि के बाद राहत एवं बचाव दल अपने सभी उपकरणों के साथ सुरक्षित फायर स्टेशन लौट गया।

CISF फायर विंग की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया ।।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment