लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

धूमधाम से सात दिन चला गणेश उत्सव, गमगीन माहौल में हुआ प्रतिमा विसर्जन

---Advertisement---

रेणुसागर। आरा खटाल स्थित लक्ष्मी नगर वार्ड-19 में प्रोग्रेस बॉय युवा समिति की ओर से सात दिवसीय गणेश उत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। उत्सव के दौरान विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ जागरण एवं आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सात दिवसीय गणेश उत्सव के समापन पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। वहीं, प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं और गमगीन माहौल में गणपति को विदाई दी गई। समिति के सदस्यों ने सात दिनों तक चले आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, युवाओं एवं स्थानीय लोगों का आभार जताया। समिति ने कहा कि सभी के सहयोग से ही गणेश उत्सव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो सका।
इस अवसर पर प्रोग्रेस बॉय टीम के पवन यादव, गोलू सिंह, शिवम चंद्रवंशी, राहुल, साहिल, कवि, जितेंद्र, विवेक, भूपेंद्र, दिग्विजय, रोहित, शेरू, पीयूष, रितिक, सागर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment