लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार, चुनाव की तैयारी में जुटें : अशोक चौरसिया

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

बाबतपुर/वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का मुख्य कार्य कार्यकर्ताओं का ही है। यह बातें उन्होंने शनिवार शाम पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के भानपुर स्थित भाजपा नेता रविशंकर सिंह के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक के दौरान कहीं। लगभग एक घंटे तक चले इस संवाद सत्र में उन्होंने आगामी चुनाव की रणनीति, मजबूत बूथ प्रबंधन और वोटर लिस्ट की गहन निगरानी जैसे अहम मुद्दों पर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे और अधिक सक्रिय होकर योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

बैठक में जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी से चुनावी तैयारियों में जुटने की बात कहते हुए दावा किया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।
इससे पूर्व, कार्यक्रम के आयोजक व भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन संकठा पटेल, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ‘बिन्नी’, विनय सिंह ‘हिटलर’, वंश नारायण पाठक, रामप्रवेश पांडेय, मनीष पाठक, नीरज श्रीवास्तव, संतोष सिंह, शिवकुमार गुप्ता, राजेश राजभर, संदीप राय, किशन सिंह और धर्मेंद्र सिंह ‘देव’ समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment