किशन पाण्डेय/सोनभद्र
रेणुकूट (सोनभद्र)। नगर में आगामी गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री गणेश पूजा समिति, रेणुकूट के तत्वावधान में इस वर्ष भी गांधी मैदान में 14 सितंबर से 18 सितंबर तक भव्य पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही हैं।
तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने बताया
समिति के पदाधिकारी राज बाबू वर्मा ने बताया कि गांधी मैदान में आकर्षक व भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पंडाल को आकर्षक लाइटों और आधुनिक सजावट से सजाया जा रहा है। भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए विशेष वेदी तैयार की जा रही है।
मंडप में आयोजित होगा विभिन्न कार्यक्रम
14 सितंबर को कलश पूजन एवं मूर्ति स्थापना
15 सितंबर को शाम 6 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन
16 सितंबर को शाम 7 बजे से जागरण का आयोजन
17 सितंबर शाम 8 बजे से श्याम किर्तन का आयोजन
18 सितंबर को सुबह 10 से भंडारे का आयोजन











