प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी
दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी शिवाजी तालाब पर श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन प्राचीन शिवाजी तालाब से श्रद्धालुओं और मातृ शक्तियों ने जल भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली। अमृतवर्षा के बीच निकली इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान कलश धारण करने वाले सभी अतिथियों और मातृ शक्तियों ने श्री राधा कृष्ण मंदिर, मां काली मंदिर, श्री विष्णु मंदिर, प्राचीन शिवाला मंदिर, श्री संकट मोचन मंदिर और श्री पंचदेव मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

वृंदावन से पधारे कथावाचक करेंगे शिव महिमा का बखान कथा महोत्सव में वृंदावन धाम से पधारे पूज्य श्री कुंज बिहारी महाराज जी अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को शिव पुराण की कथा सुनाएंगे। कथा का आयोजन 25 अगस्त 2026 से शुरू होकर 31 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इसके पश्चात 1 सितंबर को कथा की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन और विशाल भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कथा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो जी, कार्यक्रम अध्यक्ष रवि जायसवाल, मुख्य संरक्षक गणेश लाल सोनी, संरक्षकगण प्रेमचंद आढ़ती जी, चंद्रिका प्रसाद जी, नरेश गुप्ता जी, शिवनाथ एडवोकेट जी, स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चंद्रवंशी, संदीप कुमार गुप्ता जी, अविनाश गुरुजी, कंचन सोनी, मनीष जायसवाल जी, सोनू जायसवाल जी सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।












