किशन पाण्डेय/सोनभद्ररेनुकूट(सोनभद्र)। ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुकूट के प्रशासकीय भवन पर स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 80 वाँ “स्वतंत्रता दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि संस्थान के इकाई प्रमुख अजय कुमार गुप्ता की उपस्थिति में, वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी राजेश सिंह एवं उनकी सुरक्षा विभाग के जवानों द्वारा आयोजित परेड मार्च के निरीक्षणोपरान्त ध्वजारोहण किया गया, तदोपरान्त सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके उपरान्त सुरक्षा विभाग के जवानों द्वारा राष्ट्र – ध्वज को सलामी दी गयी। मुख्य अतिथि अजय कुमार गुप्ता द्वारा अभिवक्त विचारों में बताया गया कि हम सभी को आपस में मिल-जुल कर सुरक्षित ढंग से संस्थान के विकास के लिये सतत् अग्रसर रहना चाहिए तभी जाकर हमारा भारत देश एक मजबूत एवं सशक्त राष्ट्र बन सकेगा।
इस समारोह में संस्थान के अनेकों वरिष्ठ अधिकारीगण तकनीकी प्रमुख राजन किशन पाठक, वैप प्रमुख अधिराज मोहन रॉय, लेखा एवं वित्त प्रमुख श्री मनीष जैन, कर्मचारी संबंध विभाग प्रमुख संजय साजन, कर्मचारीगण सहित संस्थान में कार्यरत यूनियन के श्रमिक पदाधिकारीगण, श्रमिक बन्धु, संविदाकार, संविदा श्रमिकगण आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर कर्मचारी संबंध विभाग से निधीश गौड़ द्वारा सभी लोगो को धन्यवाद दिया।
ग्रासिम इण्डस्ट्रीज रेणुकूट ने मनाया 80वाँ स्वतंत्रता-दिवस

Published on:










