लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: डीएवी में आईसीएस सौरभ गुप्ता का हुआ भव्य सम्मान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय सिंह गुर्जर/बीजपुर


बीजपुर/ सोनभद्र‌। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा भारतीय सिविल सेवा में सात सौ तेरासी रैंक हासिल करने वाले सौरभ गुप्ता के लिए भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी परियोजना के महाप्रबंधक पी के नायक, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपाई, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक चौधरी, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य अनुराग प्रकाश, एसजेएस के प्राचार्य रोनाल्ड नोरोहा, अभिभावक प्रतिनिधि हरिओम मिश्रा, उपेन्द्र प्रताप सिंह, राम कुमार दास के साथ विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार एवं सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया। सर्वप्रथम विद्यालय में हवन किया गया। सौरभ गुप्ता मुख्य यजमान की भूमिका में रहे। हवन में सौरभ की मां गिरिजा देवी एवं भाई आशुतोष ने भी भाग लिया।

हवन के उपरांत मुख्य अतिथि महाप्रबंधक श्री पी के नायक ने सौरभ गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। सौरभ गुप्ता के माता-पिता को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य श्री राजकुमार ने अपने स्वागत संबोधन में बताया कि सौरभ दसवीं की परीक्षा में टेन सीजीपीए तथा बारहवीं में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि सौरभ प्रथम प्रयास में ही आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्तीर्ण होकर पटना आईआईटी में दाखिला लेने में सफल हुआ था। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा भारतीय सिविल सेवा में सफलता प्राप्त कर हम सभी का सिर गर्व से उंचा कर दिया है। यह सफलता इस ग्रामीण
क्षेत्र की पहली सफलता है। यह भविष्य के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्पद साबित होगा। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक पी के नायक ने सौरभ गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रिहंदनगर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए इनकी सफलता मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सौरभ की तरह लगन और सम्पूर्ण समर्पण के साथ छात्रों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपाई ने सौरभ गुप्ता को बधाई एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा समर्पित विद्यार्थियों के लिए आसमान हीं सीमा होनी चाहिए। सौरभ गुप्ता ने सभी को धन्यवाद देते हुए अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं विद्यालय के संस्कार युक्त उच्च कोटि की शिक्षा को दिया। उसने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों से हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रही। सिविल सर्विस में जाने का विचार भी विद्यालय से हीं प्राप्त हुआ था।

सौरभ ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद एवं गुरूजनों की शुभकामनाओं से आगे बढ़ने का प्रयास मेरा अनवरत जारी रहेगा। किसी विद्यार्थी को यदि मेरे दिशा निर्देशन की जरूरत होगी तो मैं सदा तत्पर रहूंगा। सौरभ ने एनटीपीसी प्रबंधन के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके सहयोग से डीएवी पब्लिक स्कूल, रिहंदनगर में संचालित हो रहा है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा मिल रही है। इसके साथ हिन्दी विभाग द्वारा सफल घोषित प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। सभी विद्यार्थी ने सौरभ गुप्ता को बधाई देते हुए तस्वीर खिंचवाने को आतुर दिखे। एनसीसी कैडेट्स अंजली सिंह, तन्वी तिवारी, खुशबू, अथर्व प्रताप सिंह, आदित्य चौधरी, शुभम कुमार , रामेश्वर एवं ओम बाबू ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। आज के कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठवीं की छात्रा आख्या पांडे ने किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment